फरीदकोट17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
पंजाब के बहुचर्चित फरीदकोट के बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड में एसआईटी द्वारा शुक्रवार की दोपहर अदालत में तीसरी सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया। एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने अदालत में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया है। हालांकि एसआईटी द्वारा इस मुद्दे में मेन चालान 24 फरवरी 2024 को पेश किया था। उसके बाद 25 अप्रैल को पहला सप्लीमेंट्री चालान पेश किया था, और अब दूसरा सप्लिमेंट्री चालान 28 अगस्त को पेश किया।
केस में 2400 पेज का सप्लीमेंट्री चालान पेश हुआ
बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 2 FIR 129/18 ओर 192/15 दर्ज हैं। मामले में ADGP एलके यादव और SSP बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुआई वाली SIT पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से एक दिन पहले SIT ने 2400 पेज का सप्लीमेंट्री चालान पेश कर चुकी है। इससे पहले 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट अदालत में 7 हजार पेज की चार्जशीट दायर की थी।

गोलीकांड मामले में कुल 8 आरोपी
चालान में SIT ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन IG परमराज उमरानंगल, SSP मोगा चरणजीत शर्मा, SSP फरीदकोट सुखमंदर मान, DIG फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन SHO सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया है।
किस पर क्या आरोप लगाए गए
घटना में तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी व पूर्व डिप्टी CM पंजाब सुखबीर सिंह बादल को मुख्य साजिश-कर्ता बताए गए हैं। जबकि पूर्व CM पंजाब प्रकाश सिंह बादल पर साजिश को अंजाम देने में मदद करने का आरोप है। तत्कालीन IG उमरानंगल, DIG फिरोजपुर अमर सिंह चाहल व SSP मोगा चरनजीत सिंह शर्मा पर साजिश को अंजाम देने का आरोप है।