लुधियाना7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला को खींच कर गाड़ी के पीछे ले जाते पुलिस कर्मचारी।
पंजाब के लुधियाना में देर रात महिला पुलिस से भीड़ गई। आरोप है कि महिला ने SHO को थप्पड़ मार दिया। साथ ही गाली गलौज की और वर्दी फाड़ दी। वहीं महिला का कहना है कि SHO ने उसके साथ मारपीट की। इसकी वीडियो भी सामने आई है। पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है।
वीडियो जीएनई कॉलेज नजदीक का है। SHO अश्वनी कुमार ने बताया कि वह किसी जगह से रेड करके वापस आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोग आपस में बहसबाजी कर रहे थे। महिला साथ में मौजूद थी। इस कारण वह रुक कर मामला पूछने लगे। इतने में आपस में बहसबाजी कर रहे लोगों में से एक महिला ने उनके साथ गलत शब्दावली इस्तेमाल की।
महिला और उसके साथी को किया गिरफ्तार
उस महिला को उन्होंने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। SHO मुताबिक उस महिला ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। अधिकारी के मुताबिक महिला ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी। महिला पूजा और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बर्थडे पार्टी मना रहे थे
उधर, महिला के साथी अंकित और संदीप ने बताया कि वह सभी मिल कर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस बीच वहां कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे। इस कारण वह लोग भी एक साइड में ड्रिंक करने लगे। उन्हें लगा कि शायद रेस्टोरेंट वाले के पास परमिट है। उन्होंने SHO पर आरोप लगाया कि महिला के साथ गाड़ी के पीछे ले जाकर मारपीट की है।
कपड़े उतारकर मारपीट करने का आरोप
साथियों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला के कपड़े उतार उससे मारपीट की गई है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए। बिना महिला पुलिस कर्मचारियों के SHO ने महिला के साथ मारपीट कर उसे गिरफ्तार कैसे किया।