Tuesday, October 3, 2023
HomeNEWSPUNJABRailway point-man murdered in Ludhiana | नशे में कहासुनी पर तेजधार हथियार...

Railway point-man murdered in Ludhiana | नशे में कहासुनी पर तेजधार हथियार से काटा; एरिया विवाद में उलझी जीआरपी-लोकल पुलिस, 5 पर FIR

लुधियानाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक प्रदीप डोगरा का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक प्रदीप डोगरा का फाइल फोटो।

पंजाब के लुधियाना में रेलवे के पॉइंट मैन की तेजधार हथियारों से वार का बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। वारदात रेलवे के पुराने लोको कार्यालय के पास रेलवे कॉलोनी नंबर 9 के नजदीक बनी एक चाय की दुकान के बाहर हुई। यहां नशे में रेलवे के 2 कर्मियों के बीच कहासुनी हुई और मामला मर्डर तक पहुंच गया। पुलिस ने 5 के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के एरिया काे लेकर रेलवे व शहर पुलिस में भी विवाद हुआ।

शराब के नशे में हुई कहासुनी

जानकारी अनुसार रेलवे का पॉइंट मैन प्रदीप डोगरा की शराब के नशे में रेलवे के ही कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद एक कर्मचारी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उस पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर के साथ उसके 4 अन्य साथी भी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद सभी फरार हो गए।

जीआरपी और जिला पुलिस में ठनी

हत्या के इस मामले में जिला पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) में भी एक बार एरिया को लेकर ठन गई थी। दोनों वारदात स्थल को एक दूसरे का बता रहे थे। आखिर में ये जिला पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 का क्षेत्र पाया गया। इसके बाद देर रात पुलिस ने 5 हत्यारोपियों पर मर्डर की धाराओं में केस दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप डोगरा अपने कुछ परिचितों के साथ चाय की दुकान के पास बैठे थे। इनमें एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल था। वह उनके साथ उलझ गया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। लोगों की मदद से प्रदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

SHO बोले- 5 अज्ञात हमलावरों पर की FIR

थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: