Tuesday, October 3, 2023
HomeNEWSPUNJABPunjab Ludhiana Pakhowal Road Former Minister Jagdish Garcha Servant Stole House Family...

Punjab Ludhiana Pakhowal Road Former Minister Jagdish Garcha Servant Stole House Family Unconscious| News Updates | नौकर ने रात खाने में दिया नशा, सोना-नकदी लूट हुआ फरार, हालत गंभीर

लुधियाना9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री जगदीश गरचा बेसुध हालत में पड़े। - Dainik Bhaskar

पूर्व मंत्री जगदीश गरचा बेसुध हालत में पड़े।

पंजाब के लुधियाना में बड़ी वारदात हुई है। पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व दो नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घर काम करने वाले नौकर पर वारदात का शक है। रात काे घर में मौजूद लोगों काे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था।

पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में गरदीश गरचा उनकी पत्नी और दो नौकरानियां भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार काल की, लेकिन किसी ने उनकी काल नहीं उठाई। घटना के करीब 1 घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: