[ad_1]
- कॉपी लिंक
गांव सराये में गत रात अज्ञात शरारती अनसरों द्वारा बाड़े में खड़े ट्रैक्टर को आग लगा दी गई। ट्रैक्टर मालिक पाल सिंह देस (रिटायर्ड अध्यापक) ने बताया कि उन्होंने घर से कुछ दूरी पर तूड़ी स्टोर करने तथा ट्रक खड़ा करने के लिए एक शेड डाला हुआ है। जहां पिछले 3 दिनों से हमारा ट्रैक्टर स्वराज 744 एफई खड़ा था। ट्रैक्टर को गत रात कुछ अज्ञात शरारती अनसरों द्वारा आग लगा दी गई। उन्हें इस बात का तब पता चला जब वह सुबह किसी काम के लिए बाड़े में आए।
उन्होंने देखा कि शेड का ताला टूटा हुआ था और ट्रैक्टर को आग लगी हुई थी। उन्होंने पुलिस थाना नूरपुरबेदी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ यह शरारत दूसरी बार करने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहनता से जांच की मांग की है। इस संबंधी थाना मुखी भुपिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास आज ही यह मामला आया था और एएसआई राजिंदर सिंह द्वारा मौके पर जाकर देखा गया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर इसकी जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link