मोगाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मोगा में अकाली दल के स्टूडेंट विंग के नए चुने पदाधिकारी।
अकाली दल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर स्टूडेंट विंग SOI को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसके लिए मोगा में SOI का गठन किया गया। जिसकी अगुआई संजीत सिंह सन्नी गिल ने की। जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रजीत सिंह को SOI का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।

नए चुने पदाधिकारियों का स्वागत करते पार्टी नेता।
इस मौके संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि आने वाले समय में यूथ को ही देश की बागडोर संभालनी है। अकाली दल पंजाब की इकलौती क्षेत्रीय पार्टी है। वह युवाओं को राजनीति में आगे लेकर जाती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी यूथ अहम भूमिका निभाएगा।