फिरोजपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन।
लुधियाना वाया फिरोजपुर कैंट फाज्लिका सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण रेलवे द्वारा 21 से 25 सितंबर तक चार ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 8 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरओवी को ऊंचा किए जाने का काम चल रहा है। जिसके कारण यह ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
इस दौरान अस्थाई रूप से चार रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, जबकि आठ रेलगाड़ियां आंशिक रूप से रद्द होकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन की जगह फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन से ही आवागमन करेंगी।
बता दें, फिरोजपुर कैंट यार्ड में विद्युतीकरण का काम चल रहा है, जिसके कारण ही आरओवी को ऊंचा किया जाना है, ताकि विद्युतीकरण का काम सुगमता से आगे चल सके। जो चार रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं, उसमें एक रेलगाड़ी पंजाब व राजस्थान के मध्य चलती है। जबकि अन्य तीन पंजाब के मध्य ही चलती हैं।
21 से 25 सितंबर तक रद्द रहने वाली रेलगाड़ियां…
- 14601 फिरोजपुर कैंट-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 21 से 25 सितंबर तक रद्द।
- 14602 हनुमानगढ़-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 21 से 25 सितंबर तक रद्द।
- 04627 फिरोजपुर कैंट-फाज्लिका एक्सप्रेस 21 से 25 सितंबर तक रद्द।
- 06988 फज्लिका-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 21 से 25 सितंबर तक रद्द।
आंशिक रूप से रद्द होने के बाद फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन से चलने वाली रेलगाड़ियां…
- 04643 फिरोजपुर कैंट-फाज्लिका एक्सप्रेस 24 व 25 सितंबर।
- 06987 फिरोजपुर कैंट-फाज्लिका एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।
- 06989 फिरोजपुर कैंट-फाज्लिका एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।
- 04491 फिरोजपुर कैंट-फाज्लिका एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।
आंशिक रूप से रद्द होने के बाद फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन तक आने वाली रेलगाड़ियां…
- 04644 फाज्लिका-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।
- 04492 फाज्लिका-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।
- 04628 फाज्लिका-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।
- 06990 फाज्लिका-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर।