[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- As Part Of The Campaign, The Mayor Wished The Newly Born Girls A Home, And Also Celebrated The Birthday Of 30 Girls At Anganwadi Center Maksoodan
- कॉपी लिंक

मेयर जगदीश राज राजा बच्चियों को तोहफे देते हुए।
जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को समर्पित ‘बधाई हो, बेटी हुई है’ मुहिम के तहत वीरवार को मेयर जगदीश राज राजा ने नवजन्मी बेटियों के घर जाकर उनके पारिवारिक सदस्यों को शुभकामनाएं दी। मेयर राजा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लड़कियों के जन्म पर पारिवारिक सदस्यों को गर्व महसूस कराने के लिए शुरू की गई ये मुहिम बहुत ही प्रशंसनीय प्रयास है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इसलिए बच्चियों को कोख में न मारकर, उनका लड़कों के बराबर पालन पोषण करना चाहिए और लड़कों की तरह सामान अवसर प्रदान करने चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि लड़कियां पैदा होने पर लड़कों की तरह ही खुशियां सांझी की जाएं, जिससे लड़कियों के प्रति संकुचित सोच का अंत होगा। इस दौरान आनंद नगर आंगनबाड़ी सेंटर मकसूदां में 30 लड़कियों का जन्मदिन भी मनाया गया और तोहफे बांटे गए। बता दे कि डीसी घनश्याम थोरी के निर्देशों पर शुरू की गई इस मुहिम को पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत नवजन्मी लड़कियों के घर जाकर परिजनों को शुभकामनाएं दी जा रही है। इस अवसर पर डीपीओ गुरमिंदर रंधावा, सीडीपीओ मनप्रीत सिंह, काउंसलर जगदीश दकोहा और अन्य मौजूद थे।
[ad_2]
Source link