Friday, April 19, 2024
HomeNationalसीपीसी पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति के 5वें पूर्णाधिवेशन ने विज्ञप्ति जारी...

सीपीसी पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति के 5वें पूर्णाधिवेशन ने विज्ञप्ति जारी की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति का 5वां पूर्णाधिवेशन 26 से 29 अक्तूबर तक पेइचिंग में आयोजित हुआ।
सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कार्य रिपोर्ट पेश की। सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस कार्य रिपोर्ट पर चर्चा की और चीनी राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास की 14वीं पंचवर्षीय योजना और 2035 तक के दीर्घकालीन लक्ष्यों के सुझाव पर विचार विमर्श के बाद इसे पारित किया।
इस बार के सम्मेलन में सीपीसी पार्टी के पिछले एक साल के कार्य की पूरी पुष्टि की। जटिल अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति, कठोर घरेलू सुधार और विकास व स्थिरता के मिशन, खास तौर पर कोविड-19 के झटके में शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्र समिति ने देश की विभिन्न जातियों के लोगों को एकजुट कर विभिन्न चुनौतियों का सामना किया। तथ्यों से फिर एक बार साबित हुआ है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी विशेषता वाली समाजवादी प्रबल रूप से आगे विकसित कर सकती है।
सम्मेलन में खुशहाली समाज के निर्माण में प्राप्त उपलब्धियों का उच्च मूल्यांकन किया। चीनी जनता की मेहनत से चीन समय पर गरीबी उन्मूलन युद्ध में विजय पाएगा, समय पर खुशहाली समाज का निर्माण करेगा और पहले सौ वर्षों के संघर्ष लक्ष्य को साकार करेगा।
सम्मेलन में हालिया चीनी विकास वातावरण के सामने मौजूद जटिल परिवर्तन का गहन रूप से विश्लेषण भी किया गया। हाल में और भावी कुछ समय में चीन का विकास अहम सामरिक मौके के काल में रहेगा। लेकिन चुनौती और अवसर में नये विकास व परिवर्तन हो सकते हैं। हालिया दुनिया भी भारी परिवर्तन का सामना कर रही है। लेकिन शांति व विकास अभी भी युग का मुख्य थीम रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वातावरण दिन ब दिन जटिल होता रहा है और अस्थिरता व अनिश्चितता भी स्पष्ट रूप से बढ़ती रही है। चीन का विकास उच्च गुणवत्ता के विकास चरण में भी स्थानांतिरत कर रहा है। चीन का प्रचुर संसाधन, विशाल बाजार, स्थिर समाज और आर्थिक विकास में मजबूत लचीलापन होता है। लेकिन चीन के विकास में असंतुलन और अपूर्ण की समस्या अभी भी बहुत गंभीर है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को चीनी समाज के प्रमुख अंतर्विरोध के परिवर्तन में लायी नयी विशेषता और नयी मांग के मद्देनजर अवसर और जोखिम की विचारधारा को मजबूत करना चाहिए।
सम्मेलन में 2035 में समाजवादी आधुनिकीकरण को बुनियादी रूप से साकार करने का लक्ष्य भी पेश किया गया। 2035 में चीन की आर्थिक शक्ति, विज्ञान व तकनीक शक्ति, समग्र राष्ट्रीय शक्ति में भारी उन्नति होगी। चीन ने बुनियादी तौर पर नये औद्योगीकरण, सूचनाकरण, शहरीकरण, कृषि आधुनिकीकरण और आधुनिक आर्थिक प्रणाली का निर्माण करेगा। चीन शक्तिशाली सांस्कृतिक देश, शक्तिशाली शिक्षा देश, शक्तिशाली सुयोग्य व्यक्तियों का देश, शक्तिशाली खेल देश और स्वस्थ चीन का निर्माण करेगा। 2035 में सुन्दर चीन के निर्माण लक्ष्य को पूरा किया जाएगा और चीन के पारिस्थितिकी वातावरण में सुधार होगा। चीनी जनता का जीवन और सुन्दर होगा और शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में घाटा स्पष्ट रूप से कम किया जाएगा।
सम्मेलन में 14वीं पंचवर्षीय योजना के आर्थिक व सामाजिक विकास के प्रमुख लक्ष्य भी पेश किया गया। यानी कि चीन के आर्थिक विकास में नयी उपलब्धियां हासिल होंगी, घरेलू बाजार और मजबूत होगा, आर्थिक ढांचा और श्रेष्ठ होगा, नवाचार की क्षमता में उल्लेखनीय उन्नति होगी, उद्योग श्रृंखला के आधुनिकीकरण स्तर में स्पष्ट उन्नति होगी, कृषि आधार और मजबूत होगा, सुधार व खुलेपन में नयी प्रगति मिलेगी, जन-जीवन का और सुधार होगा, समाजवादी लोकतंत्र कानूनी प्रशासन और परिपक्व होगा, प्राकृतिक आपदा के रोकथाम स्तर में उन्नति होगी और प्रतिरक्षा और सेना के आधुनिकीकरण में प्रगति मिलेगी इत्यादि।
सम्मेलन में देश की विभिन्न जातियों के लोगों से शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली सीपीसी पार्टी को केंद्र में रखकर एकजुट होकर संघर्ष करके समाजवादी आधुनिकीकरण देश के निर्माण में विजय पाने का आह्वान किया गया। 
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments