Thursday, March 28, 2024
HomeNationalचीनी विदेश मंत्रालय ने एकजुट मोर्चा का सही व्याख्या किया

चीनी विदेश मंत्रालय ने एकजुट मोर्चा का सही व्याख्या किया

29 अक्तूबर को चीनी विदेश मंत्रालय ने नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में किसी ने पूछा कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ और अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उप सहायक मैथ्यू पोटिंगर ने 29 अक्तूबर को चीन पर यह आरोप लगाया कि चीन ने एकजुट मोर्चे के माध्यम से विदेशों में “घुसपैठ” करने की कोशिश की। इस पर चीन का क्या व्याख्या है?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनबिन ने कहा कि पोम्पेओ और पोटिंगर की संबंधित बातें बिल्कुल झूठ है, जो चीन के खिलाफ़ एक निंदनीय बदनामी ही है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में एकजुट मोर्चे का लक्ष्य विभिन्न पार्टियों, विभिन्न जगतों, विभिन्न जातियों, और विभिन्न समुदायों की एकता करना है। यानी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य पार्टियों व जगतों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार लगातार विश्व में विभिन्न सभ्यताओं का सम्मान करने का पक्ष लेती हैं। चीन सहनशीलता, एक दूसरे से सीखने, विभिन्न देशों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने, सहयोग व समान जीत और शांतिपूर्ण विकास प्राप्त करने पर कायम है। हम विदेशों में रहने वाले प्रवासी चीनियों और विद्यार्थियों की भूमिका अदा करके चीन व विश्व के विभिन्न देशों के बीच सामान्य गैर-सरकारी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करना और मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करना चाहते हैं। चीन हमेशा ईमानदारी से काम करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments