Thursday, April 18, 2024
HomeNEWSPUNJABकाली घटाएं छाने से विजबिलिटी घटी; दिन में जलानी पड़ी वाहनों की...

काली घटाएं छाने से विजबिलिटी घटी; दिन में जलानी पड़ी वाहनों की हेडलाइट्स | Firozpur News : Weather, Rain, Heat Recovery

फरीदकोट18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आसमान में छाए काले बादल। - Dainik Bhaskar

आसमान में छाए काले बादल।

पंजाब के फिरोजपुर में प्रचंड गर्मी के मौसम में भी तापमान मार्च महीने वाला हो गया है। रात में हुई बारिश के बाद गुरुवार दिन में भी आसमान में घने काले बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। काले बादलों के आसमान में छाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। सड़क पर भी वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए दिखाई दिए। आसमान में गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

फिरोजपुर जिले के सभी हिस्सों में प्री-मानसून दो दिनों से सक्रिय देखा जा रहा है। आमतौर पर इस तरह का मौसम सावन के महीने में दिखाई देता है। मौसम के सुहावना होने पर लोगों को प्रचंड गर्मी के मौसम में शिमला के जैसे सुखद तापमान का एहसास हो रहा है। हालांकि यह मौसम धान फसल के लिए खेतों की तैयारी कर रहे किसानों व मजदूरों के लिए अच्छा है।

बारिश से भीगी सड़कें।

बारिश से भीगी सड़कें।

स्कूल-दफ्तर आने-जाने वालों को हुई परेशानी
मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बेमौसम बारिश होने से स्कूल, दफ्तर आवागमन करने वालों को परेशानी हुई।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments