लुधियाना26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कत्ल के बाद शव की जांच करती पुलिस।
पंजाब के लुधियाना में हलवाई की दुकान पर सामान लेने आए ग्राहक की हत्या कर दी गई। उसकी अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद चाकू से उसकी गर्दन और सिर पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना ग्यासपुरा इलाके में लाल मस्जिद के पास सुदर्शन हलवाई की है। मृतक सोनू अली हलवाई की दुकान पर अपने साथी के साथ कुछ सामान लेने के लिए पहुंचा था। बताया गया है कि वह ऑटो चलाता था और किराए के मकान में रह रहा था। कत्ल के बाद लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर SHO सतवंत सिंह पहुंचे।

मृतक सोनू अली की फाइल फाेटो।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। मौके पर SFL की टीम साक्ष्य जुटा रही है। हत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी की है।