Monday, September 25, 2023
HomeNEWSPUNJABमहामारी की रोकथाम में चीन की उपलब्धियां और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रशंसनीय हैं...

महामारी की रोकथाम में चीन की उपलब्धियां और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रशंसनीय हैं :नाइजीरिया की प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष

हाल ही में नाइजीरिया की प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष याकूबु डोगरा ने राजधानी अबुजा में संवाददाता से कहा कि कोविड-19 महामारी के मुकाबले में चीन द्वारा उठाये गये कदम बहुत अच्छे हैं। साथ ही, चीन द्वारा अन्य देशों को दिये गये चिकित्सा सामान और मानवीय सहायता जैसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग भी प्रशंसनीय हैं।

डोगरा वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक नाइजीरिया की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष थे। इससे पहले वे स्वास्थ्य मंत्री भी बने। कोविड-19 महामारी के मुकाबले में चीन द्वारा उठाये गये कदमों पर उन्होंने खूब प्रशंसा की। उन के अनुसार कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है। चीन ने इसकी रोकथाम व नियंत्रण में बहुत अच्छा काम किया। चीन ने गंभीरता से इस महामारी का मुकाबला किया।

इसके विपरीत कुछ देशों, जो कोविड-19 वायरस का मज़ाक उड़ाते थे, और महामारी को धमकी नहीं मानते थे, में बहुत-से लोगों की जान इस महामारी में चली गयी है। डोगरा ने कहा कि चीन ने न सिर्फ़ अपने देश में महामारी की कारगर रूप से रोकथाम की है, बल्कि बहुत-से देशों को सहायता भी दी है। यह एक मूल्यवान भावना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: