बोले-सिक्खी स्वरूप को लगाया धब्बा,गिद्दड़ों की तरह पुलिस के सामने भागा | Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu Amritpal Arrest

0
22

लुधियाना36 मिनट पहले

सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के मैहतपुर इलाके में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस समय ये सभी मोगा की ओर जा रहे थे। अमृतपाल पर तंज कसते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि अमृतपाल ने बाणे को धब्बा लगाया है।

लोगों को सिक्खी का उपदेश देने वाला आज गिद्दड़ों की तरह पुलिस के सामने भाग रहा है। आज अमृतपाल ने दिखा दिया कि वह सिर्फ युवाओं को बहलाकर मरवाने आया था। खेतों में भाग कर अमृतपाल और उसके साथियों ने सिक्खों की बहादुरी को कलंकित किया है। बिट्‌टू ने कहा कि अमृतपाल सिंह भगौड़ा है जो पुलिस के सामने भाग रहा है।

गली-गली पुलिस अमृतपाल के पीछे घुम रही है और वह छिपता फिर रहा है। बिट्‌टू ने कहा कि युवाओं को हथियार उठा खालिस्तान के लिए कुरबानी देने के उपदेश देता था आज खुद भाग कर जान बचा रहा है।

बता दें यह गिरफ्तारी अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में हुई है। पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। पुलिस की करीब 100 गाड़ियां उसके पीछे लग गईं। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया के नुरमहल नजदीक से गिरफ्तार करने की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। इस बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link