हिसार35 मिनट पहले
हरियाणा और पंजाब के की सीमा पर डबवाली के पास गांव पथराला में खालिस्तान का झंडा लहराया गया। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने इसका वीडियो जारी किया है। यहां पर रेलवे ट्रैक के लॉक को भी उखाड़ा गया है। वारदात शुक्रवार देर रात की है। मामले में बठिंडा जीआरपी कारवाई कर रही है। पथराला गांव पंजाब के बठिंडा क्षेत्र में आता है।
पन्नू ने ली जिम्मेदारी
सिख फार जस्टिस के गुरपंत वंत पन्नू ने शनिवार को वीडियो जारी करते हुए कहा कि- हरियाणा बनेगा खालिस्तान। मंडी डबवाली के पास रेलवे स्टेशन पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया गया है। रेलवे ट्रैक उखाड़ दिया गया है। मंडी डबवाली से दिल्ली और बठिंडा जाने वाली रेल रोक दी गई हैं। पन्नू ने कहा कि जी 20 नेशन और जापान के प्रधानमंत्री इंडिया आ रहा हैं। यह मैसेज उनके लिए है। हरियाणा और पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

रेलवे ट्रैक पर लगाया गया खालिस्तान का झंडा।
कॉलेज की दीवार पर लगा चुके पोस्टर
खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर पहले भी डबवाली के महिला कॉलेज के दीवार पर लगा दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियां और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया था। इसी प्रकार से बरवाला के खेदड़ पावर प्लांट के पास रेलवे ट्रैक के लॉक निकाल दिए गए थे।