जालंधर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर निगम ने संपत्ति सील करते अधिकारी।
नगर निगम ने प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर चार काॅमर्शियल प्राॅपर्टी सील कर दी हैं। इन संपत्ति मालिकाें ने लंबे समय से प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं किया था। वहीं, काॅमर्शियल संपत्ति सील हाेने के बावजूद देर शाम तक किसी भी संपत्ति मालिक ने टैक्स जमा नहीं किया है।
नगर निगम ने प्राॅपर्टी टैक्स वसूली काे लेकर अभियान शुरू कर दिया है। हालाँकि उप-चुनाव हाेने से निगम ने संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई बंद कर दी थी। अब कमिश्नर के आदेश पर प्राॅपर्टी टैक्स वसूली काे तेज कर दिया और बकायेदाराें की संपत्ति की सीलिंग शुरू की है। वहीं, बुधवार काे पुलिस लाइन राेड पर दाे काॅमर्शियल ऑफिस काे सील किया। वहीं, रामामंडी में एक रेस्टाेरेंट और एक दुकान सील कर दी।
हालांकि इन संपत्ति मालिकाें काे टैक्स जमा कराने के लिए नाेटिस भी जारी किया गया। इसके बावजूद संपत्ति मालिकाें ने टैक्स जमा नहीं किया ताे निगम ने सील लगा दी। इस संबंध में टैक्स सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन ने कहा िक निगम का बकायेदाराें से प्राॅपर्टी टैक्स वसूली का अभियान जारी रहेगा। उधर नगर निगम की लाइसेंस ब्रांच ने जीएसटी के हिसाब से दुकानों को लाइसेंस देने के लिए नोटिस देनेे का काम शुरू कर दिया । अब तक 3000 दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस दिए जा चुके है।