Tuesday, October 3, 2023
HomeNEWSPUNJABअभियान चलाकर 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े 5 आरोपी | Firozpur...

अभियान चलाकर 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े 5 आरोपी | Firozpur News : Police Caught Five Drug Smuggler, Heroin Recovered

फरीदकोट13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के फिरोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाका लगाकर चेकिंग की। इस दौरान तलवंडी पुलिस ने संदीप सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। घलखुर्द पुलिस ने सतविंदर सिंह को 25 ग्राम हेरोइन व एक मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया। वहीं, ममदोट पुलिस ने मुख्तियार सिंह व प्रेम सिंह को 50 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा मल्लावाला पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ मक्खू निवासी हैप्पी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

ऑपरेशन विजिल में मिली थी बड़ी सफलता
बता दें कि पिछले कुछ समय से फिरोजपुर जिले में हेरोइन नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। पुलिस नाके के दौरान लोग हेरोइन के साथ पकड़े जा रहे हैं, इसमें नशे के सौदागर तो है हीं, साथ में वह लोग भी पकड़े जा रहे हैं जो कि इस प्रतिबंधित नशे का सेवन कर रहे हैं। नशे पर अंकुश लगाने के लिए फिरोजपुर पुलिस द्वारा पिछले दिनों विजिल ऑपरेशन चलाया गया था। जिसमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: