अबोहर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फूफा-भतीजे, जिनकी धरने में जेब कटी।
अबोहर में फूफा-भतीजे को अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल के धरने में आना महंगा पड़ गया। धरने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब काट दी गई। दोनों के करीब 8 हजार रुपए जेब कतरे ले उड़े। उन्होंने अब पुलिस को इसकी शिकायत कर दी है।
गांव रायपुरा निवासी सिंह राज ने बताया कि वह अकाली दल द्वारा नहरी कॉलोनी में लगाए धरने में भाग लेने आया था। इस दौरान भीड़ के कारण उसकी जेब कट गई। उसके पर्स साढ़े 4 हजार रूपए की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे।
उसने बताया कि उसके साथ उसका फूफा गांव धर्मपुरा निवासी सुभाष भी धरने में शामिल होने के लिए पहुंचा था। उसकी भी किसी जेब कतरे ने जेब काट दी। उसके पर्स में हजार रुपए थे।
खबरें और भी हैं…