अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा; लोगों ने अस्पताल पहुंचाया | Abohar Village Danger Khera Bike Accident

0
14

अबोहर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल रणजीत का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। - Dainik Bhaskar

घायल रणजीत का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पंजाब में अबोहर के गांव डंगरखेड़ा के पास बने ओवरब्रिज पर बुधवार को बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल रणजीत ने बताया कि वह फाजिल्का का रहने वाला है। वह बाइक पर सवार होकर शहर से फाजिल्का जा रहा था। जब वह डंगरखेड़ा पुल के निकट पहुंचा तो इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link